Swarved
विहंगम योग का प्रधान सद्ग्रंथ “स्वर्वेद’ अगर हिमालय योगी अनंत श्री सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज की अमूल्य कृति है। आपने योग के अंतिम लक्ष्य – परमात्म साक्षात्कार की उपलब्धि कर उस शीर्ष ज्ञान को जनकल्याणार्थ स्वर्वेद में लेखनीबद्ध किया है।
स्वर्वेद किसी बौद्धिक विवेचन अथवा पुस्तकीय ज्ञान के आधार पर नहीं बल्कि चेतन समाधि अवस्था में योग की भूमि में प्राप्त प्रत्यक्ष आध्यात्मिक अनुभवों का संकलन है।
हिमालय की कंदरा में रचित इस महाग्रंथ में हम अनुभूति एवं अभिव्यक्ति का अदभुत सामंजस्य पाते हैं।
स्वर्वेद में परमाणु से परमात्मा तक के समस्त बाह्य तत्त्वज्ञान एवं अंत: साधना का समावेश है।
सरल हिन्दी भाषा में 5000 दोहों के रूप में रचित स्वर्वेद सर्वप्रथम हमारे भौतिक जीवन में स्थिरता ला देता है।
इन दिव्य दोहों के भावपूर्ण पठन मात्र से आत्मा के शुभ संस्कार जागृत हो जाते हैं एवं चेतना ऊर्ध्वमुख होने लगती है, आध्यात्मिक स्पन्दन हो उठता है।
स्वर्वेद का जीवन में आचरण मनुष्य को महान् बनाता है। स्वर्वेद विहंगम योग का प्राण है, मूल है।
संत विशुद्ध आध्यात्मिक पथ के मार्गदर्शक होते हैं। अनंत श्री सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज के प्रपौत्र व सद्गुरु आचार्य श्री स्वतंत्रदेव जी महाराज के आत्मज सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज एक पूर्ण योगी हैं। सरल स्वभाव एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी संत प्रवर बाल्यकाल से ही अपनी हृदयस्पर्शी दिव्य वाणी से मानवमात्र को अध्यात्म के विशुद्ध स्वरूप की ओर प्रेरित करते आ रहे हैं।
संत प्रवर की ब्रह्म आधारित ओजस्वी वाणी से निःसृत स्वर्वेद कथामृत स्वर्वेद के गहन आध्यात्मिक दोहों का मर्म अत्यंत सहज स्वरूप में साधक-श्रोताओं के हृदय में उतार देती है। स्वर्वेद कथामृत के श्रवणमात्र से अज्ञान की ग्रंथियाँ नष्ट हो जाती हैं। संगीतमयी सुरलहरियों के साथ स्वर्वेद के दिव्य दोहों से वातावरण में आध्यात्मिक कंपन हो उठता है। यह कथा देश-विदेश में लाखों परिवर्तित कर विश्व में आध्यात्मिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
8956423415 / 8956423416
info@mh.vihangamyoga.org